टिहरी में भयंकर तूफान से पेड़ टूटे, स्कूल से लौट रहे 2 छात्र-छात्राओं की मौत

शनिवार को टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में पिलखि के नल के पास बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। टिहरी में अंत्यंत तूफान से पेड़ टूटने की वजह से स्कूल से घर लौट रहे 2 छात्र पेड़ के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हीं के आगे पीछे चल रहे बाकी छात्र-छात्राओं ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई।

Tehri accident

आपको बता दें कि सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुँची और दोनो शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। शवों की हालत काफी खराब होने की वजह से मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद से ही पूरे गाँव में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र राजकीय इंटर कालेज, घुमेतिधार के थे। दोनों ही 2:30 बजे करीब छुट्टी होने के पश्चात पैदल हर रोज़ की तरह ही घर लौट रहे थे। जब वह अपने गांव से करीब 200 मीटर दूर थे तो तेज बारिश शुरू होने लगी, साथ ही तेज तूफान भी आने लगा। इसी दौरान एक चीड़ का पेड़ उनके उपर गिर गया।

चीड़ के भारी-भरकम पेड़ के गिर जाने से दोनों ही बच्चों की तुरंत मौके पे मौत हो गई। आपको बताते चले कि एक कक्षा 10th में पढ़ रहा नैल पिलखी गांव का आरव बिष्ट, 16 साल का था और एक 9th में पढ़ रही नैल गांव की मानसी, 14 साल की थी। दोनों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Tehri accident

गांव थानाध्यक्ष संजीव थप्लियाल ने सूचना दी और बताया कि दोनों शवों की हालत बहुत ही खराब थी। आरव के पिता देहरादून के किसी होटल में कार्यरत थे और मानसी के पिता गुजरात में। इस घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है।

  • Related Posts

    मानसून को लेकर गढ़वाल मंडल हाई अलर्ट, 2 जुलाई को होगी मॉक ड्रिल

    आगामी मानसून सीजन और चारधाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर गढ़वाल मंडल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में सभी जिलाधिकारी एक्शन मोड में हैं। मुख्यमंत्री…

    Continue reading
    देहरादून में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, इंजीनियरिंग छात्र की मौत-दो साथी गंभीर

    देहरादून में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    • By amisha
    • July 25, 2026
    • 4 views
    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 5 views
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    • By amisha
    • July 23, 2026
    • 8 views
    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां