Uttarakhand Breaking: पिथौरागढ में हुआ खौफनाक हादसा, खाई में गिरी बोकट जा रही मैक्स

मंगलवार की शाम उत्तराखंड स्थित पिथौरागढ के मोटर मार्ग के मुवानी के पास बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। बोकट जा रही मैक्स 150 फीट खाई में गिरी जो सवारियों से फुल थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 8 लोगों की मौत हुई और 6 लोग अभी ग़ंभीर हालत में घायल हैं। मृतकों में 2 सगी बहनों के साथ 3 छात्राएं बताई जा रही है। सभी मृतक और घायल यात्री बोकट गांव के हैं। इस हादसे के बाद पूरे बोकट गांव में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे मुवानी से मैक्स सभी यात्रियों को लेकर बोकट गाँव के लिए निकली थी। लेकिन भंडारीगाव पुल के पास मैक्स जैसे ही पहुँची वैसे ही निरंकुश हो गई और खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मैक्स गाड़ी की हालत पूरी तरह से खराब हो गई और यात्रियों के शव बाहर जा गिरे।

Accident in Uttarakhand

इस घटना की जानकारी पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस के साथ साथ बोकट के लोगों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही तुरन्त एंबुलेंस और पुलिस रेस्क्यू करने घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को मुवानी के अस्पताल ले जाया गया। इस घटना पर सीएम धामी ने भी दुःख जताते हुए कहा “ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणो में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

आपको बता दें कि डीएम ने घटना के मजिस्ट्रेट जाँच करने के आदेश दिया हैं। साथ ही जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपातकालीन कोर कमिटी की बैठक भी तुरंत बुलाई है। हादसे का कारण फिलहाल स्टीयरिंग लॉक होना बता रहें हैं।

हादसे में मृतक लोगों के नाम नीचे दिए गए हैं:

  • सिमरन( 8) पुत्री कुंदन सिंह
  • तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
  • विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह
  • नरेंद्र सिंह(40) पुत्र चंद्र सिंह(चालक )
  • राजेंद्र सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
  • होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
  • शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम
  • दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा

घायल यात्रियों के नाम:

  • विनीता(20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव
  • योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
  • श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
  • दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
  • सुमित सिंह(22) पुत्र प्रवीण सिंह
  • पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला

Related Posts

SGRRU फायरिंग मामला: चंद घंटों में पुलिस ने कार सहित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र, SGRRU में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आज दोपहर…

Continue reading
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

देहरादून के ईस्ट होप टाउन स्थित ग्राम देवपुर में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी कर एक कमरे में संचालित अवैध नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

Gin Rummy Plus Online Game

  • By
  • August 20, 2026
  • 27 views

Slot Super Sticky Piggy By Booongo Demo Free Play

  • By
  • August 20, 2026
  • 20 views

Free Online Keno Machines Canada

  • By
  • August 20, 2026
  • 19 views

Best Realistic Games Casino Sites

  • By
  • August 20, 2026
  • 23 views

Benidorm Casino 100 Free Spins Bonus 2026

  • By
  • August 20, 2026
  • 27 views