सार: उत्तराखंड में घपलेबाज़ी चालू है। हर दिन नए-नए करोडों रुपयों के फसने के मामले सामने आ रहे हैं।
देवभूमि उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन ऑनलाइन स्कैम, फर्ज़ीवाड़ा जैसे अनेक मामले सामने देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड की एक स्टील फर्म में करोडों के आईटीसी घपले का सामने आया है। हाल ही में उत्तराखंड कर विभाग टीम ने राजधानी देहरादून में इस मामले की कारवाई की है। जानकारी है कि ये घपला टैक्स चोरी के लिए किया गया है।

आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तराखंड कर विभाग स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम ने राजधानी देहरादून में करोड़ों का फ़र्ज़ी आईटीसी मामला पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, चोरी का यह फर्ज़ीवाड़ा करीब 1 साल से चलता आ रहा था। बहुत से ई-वे बिलों को कुछ वाहनों के नंबर कार, ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर से निकलें हैं। इन्ही वाहनों में बाहर से 15-20 टन माल की देहरादून में सप्लाई कराई गई है। इसके साथ ही जाँच के दौरान कुल मिलाकर 5 करोड़ की फ़र्ज़ी आईटीसी लाभ लेने की बात सामने आई है। स्टील फर्म ने तुरंत ही 1.35 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं।







