सार: देहरादून में दिन प्रतिदिन कुत्तों का कहर बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी ऐसे किसी परेशानी में अचानक फस जाते हैं तोह तुरंत ही 122 नंबर मिलाइये और कुत्तो से राहत पाइये।
विस्तार:
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इन दिनों ख़ूँख़ार कुत्तों का कहर बढ़ता जा रहा है। देहरादून में ये समस्या पहले से ही रही है। लेकिन पुलिस व नगर निगम अधिकारियों ने अब जाकर आवारा व भिन्न भिन्न नालियों के कुत्तो को पकड़ने का जिम्मा उठाया है। किसन पुर जाखन में हुई कुत्तों के नागरिकों को काटने वाली घटना को देख कर वहाँ के निवासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से शिकायत की।

किशनपुर जाखन में कई घरों में मालिको ने विदेशी नस्लों के कुत्ते पाल रखे है, जबकि विदेशी कुत्तो को पालना कानूनी अपराध है। साथ ही साथ अगर मालिक के गैरमौजूदगी में किसी आमनागरिक को कुत्ता काट देता है तो उनके मालिक को 6 माह की सजा व ५००० रुपए जुर्माना है।







