उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक नई योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत पांच साल तक के बच्चों को मुफ्त में इलाज प्रदान किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसके लिए किसी भी तरह के आयुष्मान कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी।

आयुष्मान योजना के अंतर्गत सभी पाँच साल तक के बच्चों को उनके माता पिता के आयुष्मान कार्ड के ज़रिए मुफ्त इलाज प्रदान किए जाने का दावा किया गया है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में ये घोषणा जारी कर दी गई है।
दून अस्पताल के एमएस डॉ आर एस बिष्ट का कहना है की इस योजना के तहत सभी बच्चों का इलाज आरम्भ कर दिया गया है। साथ ही साथ सीएमओ डॉ मनोज शर्मा का कहना है कि हर एक अस्पताल में इस योजना की घोषणा कर दी गई है।







