सार: नैनीताल जिले में मूसलाधार बारिश के कारण लोगो को करना पड़ रहा है भारी नुक्सान का सामन। नदियों, नालो व सड़को पर जलभराव के कारण पर्यटक परेशान।
विस्तार:
सोमवार दोपहर सरोवर नगरी नैनीताल में भारी बारिश के चलते नदी नाले व सड़को में पानी का सैलाब आया। जिसके चलते तमाम नागरिकों को बहुत मुश्किलो का सामना करना पड़ा। बच्चो को भी विद्यालय जाने में काफ़ी दिक़्क़तों से जूझना पड़ा। वहाँ करीब 20mm की बारिश हुई। बारिश के रुक जाने के बाद भी आसमान में बादलों का कहर छाया रहा। परंतु नैनीताल में पर्यटकों की संख्या सामान्य रही।

आपको बता दें की सरोवर नगर में मौसम काफ़ी सुहावना था। हल्के-हल्के कोहरे के साथ धूप की किरणे कभी छिप रही तो कभी पहाड़ी पर बिखर रही। पर्यटकों को भी सुंदर दृश्य देखने को मिल रहा था की दोपहर 2 बजे करीब मूसलाधार बारिश के कारण लोअर मालरोड व तल्लीताल बोट स्टैंड के समीप पानी से भर गया जिस वजह से पर्यटकों को मुश्किलों का सामने करना पड़ा।







