Uttarakhand Breaking: पिथौरागढ में हुआ खौफनाक हादसा, खाई में गिरी बोकट जा रही मैक्स

मंगलवार की शाम उत्तराखंड स्थित पिथौरागढ के मोटर मार्ग के मुवानी के पास बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। बोकट जा रही मैक्स 150 फीट खाई में गिरी जो सवारियों से फुल थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 8 लोगों की मौत हुई और 6 लोग अभी ग़ंभीर हालत में घायल हैं। मृतकों में 2 सगी बहनों के साथ 3 छात्राएं बताई जा रही है। सभी मृतक और घायल यात्री बोकट गांव के हैं। इस हादसे के बाद पूरे बोकट गांव में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे मुवानी से मैक्स सभी यात्रियों को लेकर बोकट गाँव के लिए निकली थी। लेकिन भंडारीगाव पुल के पास मैक्स जैसे ही पहुँची वैसे ही निरंकुश हो गई और खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मैक्स गाड़ी की हालत पूरी तरह से खराब हो गई और यात्रियों के शव बाहर जा गिरे।

Accident in Uttarakhand

इस घटना की जानकारी पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस के साथ साथ बोकट के लोगों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही तुरन्त एंबुलेंस और पुलिस रेस्क्यू करने घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को मुवानी के अस्पताल ले जाया गया। इस घटना पर सीएम धामी ने भी दुःख जताते हुए कहा “ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणो में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

आपको बता दें कि डीएम ने घटना के मजिस्ट्रेट जाँच करने के आदेश दिया हैं। साथ ही जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपातकालीन कोर कमिटी की बैठक भी तुरंत बुलाई है। हादसे का कारण फिलहाल स्टीयरिंग लॉक होना बता रहें हैं।

हादसे में मृतक लोगों के नाम नीचे दिए गए हैं:

  • सिमरन( 8) पुत्री कुंदन सिंह
  • तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
  • विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह
  • नरेंद्र सिंह(40) पुत्र चंद्र सिंह(चालक )
  • राजेंद्र सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
  • होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
  • शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम
  • दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा

घायल यात्रियों के नाम:

  • विनीता(20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव
  • योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
  • श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
  • दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
  • सुमित सिंह(22) पुत्र प्रवीण सिंह
  • पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला

Related Posts

खरसाली गांव में सोमेश्वर महाराज मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Uttarkashi: जनपद के खरसाली गांव में स्थित श्रद्धा का प्रमुख केंद्र सोमेश्वर महाराज मंदिर अब शीतकालीन अवधि के लिए बंद कर दिया गया है। परंपरागत रीति-रिवाजों और विधिवत पूजा-अर्चना के…

Continue reading
Dehradun: हाईकोर्ट के आदेश के बाद विक्रम वाहनों की सवारी क्षमता घटाई गई

Dehradun: शहर में चलने वाले विक्रम ऑटो वाहनों को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत के आदेश के बाद अब देहरादून में संचालित सभी विक्रम वाहनों में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

माँ ने घोट दिया अपनी 22 दिन की बेटी का गला , झगडे के सदमे में थी माँ

  • By amisha
  • February 27, 2026
  • 5 views
माँ ने घोट दिया अपनी 22 दिन की बेटी का गला , झगडे के सदमे में थी माँ

हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ का संबोधन: संत परंपरा, रामराज्य और सुशासन पर दमदार संदेश

  • By amisha
  • February 6, 2026
  • 11 views
हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ का संबोधन: संत परंपरा, रामराज्य और सुशासन पर दमदार संदेश

खरसाली गांव में सोमेश्वर महाराज मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

  • By amisha
  • December 17, 2025
  • 40 views
खरसाली गांव में सोमेश्वर महाराज मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

उत्तराखंड में घने कोहरे और अचानक बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित

  • By amisha
  • December 17, 2025
  • 34 views
उत्तराखंड में घने कोहरे और अचानक बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित

Dehradun: हाईकोर्ट के आदेश के बाद विक्रम वाहनों की सवारी क्षमता घटाई गई

  • By amisha
  • December 17, 2025
  • 26 views
Dehradun: हाईकोर्ट के आदेश के बाद विक्रम वाहनों की सवारी क्षमता घटाई गई

उत्तराखंड में अब 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश – गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर सरकार ने जारी किया नया आदेश

  • By amisha
  • November 24, 2025
  • 12 views
उत्तराखंड में अब 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश – गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर सरकार ने जारी किया नया आदेश