तीसरे स्तर की पंचायत चुनाव उत्तराखंड में चल रहे हैं ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों से शहरों की तरफ हो रहा पलायन उत्तराखंड में एक बड़ा सवाल बनते नज़र आ रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह समस्या सिर्फ आज के समय की नही है बल्कि गांव से शहरों के तरफ पलायन राज्य गठन के समय ही हो चुकी थी।

जैसा कि हम जानते हैं कि सन् 2000 में हमारी देवभूमि उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया गया था। इसके बाद ही गांव क्षेत्र में रह रहे लोग शहरों की तरफ बड़ने लगे। 2011 की जंगणना के अनुसार गांव की आबादी में करीब 11.51 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, वहीं बात करें शहरों की तो वहाँ करीब 40 प्रतिशत का। समय के साथ साथ इस रफ्तार में भी इजाफा ही देखने को मिल है।







