कांग्रेस पार्टी की ओर से 26 अगस्त 2025 को प्रस्तावित राजभवन कूच रैली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस ने अपील की है कि सुबह 11:30 बजे से रैली समाप्ति तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का उपयोग करने से बचें, ताकि असुविधा न हो।
डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा–
- रैली के प्रस्थान की तैयारी होते ही ओरियण्ट चौक से ग्लोब चौक जाने वाला ट्रैफिक कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रैली शुरू होने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले वाहन पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजे जाएंगे। रैली के पीछे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
- बहल चौक पर रैली पहुंचने पर राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर चलाया जाएगा।
- एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं होगी। इन्हें सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक घण्टाघर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- दिलाराम चौक पर रैली पहुंचने के बाद कालीदास रोड से आने वाले वाहनों को पथरिया पीर से नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
डायवर्जन और बैरियर प्वॉइंट –
- दिलाराम चौक
- एनेक्सी तिराहा
- कालीदास तिराहा
- ओरियण्ट चौक
- पेसिफिक तिराहा
- ग्लोब चौक
- वाटिका तिराहा
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यदि बेहद जरूरी न हो तो कैंट रोड और राजपुर रोड की ओर न जाएं।







