प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में राजनीति की गर्माहट उत्तराखंड पहुंच चुकी है। सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय कूच किया गया । इस दौरान भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के माध्यम से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस दफ्तर पहुंचने से रोका। कूच के दौरान भाजपाइयों ने लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं के मुर्दाबाद के नारे लगाएं ।
भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस नेताओं को यह संदेश है कि वह अपने राजकुमार राहुल गांधी को मर्यादा में रहना सिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अलोकतांत्रिक तरीके से प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया है जिससे पीएम की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा है। वहीं सोमवार को हुए युवाओं और पुलिस के बीच झड़प का आरोप कांग्रेस के नेताओं पर लगाया गया । उन्होंने कहा कि युवाओं के धरने में घुसकर विपक्ष के नेता असामाजिक तत्वों की मदद से अजार्कता फैला रहे है। जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है।
बाइट- महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी







