लच्छेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में तीन शेड बनने से लोगों को धूप और बारिश से राहत मिलने के साथ बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ धार्मिक स्थलों के विकास पर भी लगातार काम कर रही है। क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मंदिर परिसर में हो रहे विकास कार्यों का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
बाइट :– बृजभूषण गैरोला (विधायक, डोईवाला)






