सार: उत्तराखंड में बारिश का आतंक बरकरार है। देहरादून समेत इन 4 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश अलर्ट जारी किया है।

विस्तार:
लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड के लोग अब परेशान हो गए हैं। आज फिर मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, और हल्द्वानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही यमुनोत्री हाईवे समेत उत्तराखंड में कुल 67 सड़कों को बंद किया गया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड आपतकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग की 4 ग्रामीण रास्तें, उत्तरकाशी के 1 NH सहित 11 ग्रामीण रास्तें, अल्मोड़ा के एक राजमार्ग और एक ग्रामीण सड़क, देरादून में 2 ग्रामीण सड़कें, बागेश्वर की 11 ग्रामीण सड़कें, और पौड़ी की 3 ग्रामीण सड़कों को मलबा आने के कारण बंद किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बाकी के उत्तराखंड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।







