सार: उत्तराखंड राज्य के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नैनीताल में मंगलवार से वाहनों का प्रवेश शुल्क 172 फीसदी बढ़ा दिया गया है। दुपहिया वाहनों के लिए ये नियम लागू नहीं है और ना ही इस से कभी पहले दुपहिया वाहनों से शुल्क लिया जाता था।
विस्तार:
हाल ही में उत्तराखंड के नैनीताल शहर में गजट नोटिस जारी किया गया है जिसमे बाहर से आए वाहनों के प्रवेश शुल्क को लेके बात की गई है। सरोवर नगरी में आने वाले पर्यटकों के लिए वाहन प्रवेश शुल्क 172 % बढ़ाया गया है। शहर के प्रवेश द्वारों पर मंगलवार से बाहरी वाहनों से 110 की जगह 300 रुपए की पर्ची कटना शुरू हो गया है।

साथ ही साथ नैनीताल में निजी व व्यवसायिक वाहनों से 110 की जगह एक 200 रुपए लिए जाने प्रारंभ हुए हैं। परंतु दुपहिया वाहनों के लिए कोई शुल्क ना तो पहले लिया जाता था और ना ही अब लिया जाएगा। इन सब नियमों को देखते हुए अब आने वाले पर्यटकों को अपना जेब खर्चा बढ़ाना पड़ सकता है।







