धामी सरकार द्वारा 10 जुलाई को चलाए गए ऑपरेशन कालनेमि में उत्तराखंड पुलिस ने कुल मिलकर 29 ढोंगियों को कावड के चौथे दिन पकड़ा। देहरादून स्थित विकासनगर में अब्दुल रहमान नाम का शक्स लोगों को दुआ दे कर ठग रहा था, साथ ही सहसपुर के चौडी बाबा के दर पर भी तमाम लोगो की भीड़ लगी थी। पुलिस से खबर मिलते ही तुरंत इन्हे गिरफ्तार किया और कठघरे में डाल दिया।
आपको बता दें कि पुलिस ने जिन 29 ढोंगियों को पकड़ा था, उनमें से 20 अन्य राज्यों के निवासी थे। इस पर एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पूरे ऑपरेशन कालनेमि जारी है। सभी ढोंगियों के खिलाफ लगातार कारवाई जारी है, और अब तक कुल 111 ढोंगियों को गिरफ्त में लिया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक इनमें से 71 अन्य राज्यों के निवासी हैं।

यह बात काफी अचंभित करती है कि कावड जैसे पवित्र अवसर पर भी इंसान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नही ले रहे हैं। प्रत्येक दिन कोई न कोई ढोंगी तो अवश्य ही गिरफ्तार हो रहा है। पुलिस द्वारा सभी सख्ताई की जा रही है। साथ ही सभी कावड़ियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया की सभी पुलिसकर्मी ध्याणपूर्वक अपना काम कर रहे हैं। जानिए ढोंगियों के नाम जो पकड़ में आए:
| अब्दुल रहमान निवासी हरबर्टपुर, विकासनगर | रमेश गिरी निवासी बल्लबगढ़, हरियाणा | पप्पू निवासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश |
| शंकर बाबा निवासी भूपतवाला, हरिद्वार | कुंदन बाबा निवासी रायवाला, देहरादून | सुनील कुमार निवासी डोईवाला, देहरादून |
| जयराम निवासी नागल, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश | अहतेसाम निवासी बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश | अशोक निवासी मडियाऊं, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
| राम अवतार निवासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश | संतोष कुमार निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश | प्रकाश कुमार शर्मा निवासी अलवर राजस्थान |
| संजय रौंचला, निवासी विकासनगर, देहरादून | कुंदन बाबा निवासी रायवाला, देहरादून | कुंदन बाबा निवासी रायवाला, देहरादून |
| अनिल गिरी निवासी हिमाचल प्रदेश | हरीश कुमार निवासी करनाल, हरियाणा | उचित बाबा निवासी मुंगेर, बिहार |
| मनोज कुमार निवासी मध्य प्रदेश | अभिलाख निवासी चंडी पुल, हरिद्वार | श्रीकांत निवासी पूर्णिया, बिहार |
| सुरेश निवासी सिनौला, राजपुर, देहरादून | अशोक कुमार निवासी टर्नर रोड, देहरादून | सफेद मंडल निवासी पश्चिम बंगाल |
| चंद्रपाल निवासी चंदोक, मंडावर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश | रामखेलावन निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश | दीपू सिंह निवासी कोमल पट्टी, फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश |
| चौड़ी बाबा निवासी नवादा, झारखंड | अजीत शर्मा निवासी बिहार | संदीप बाबा निवासी पश्चिम बंगाल |







