आज देहरादून में कार्गिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर सैनिक कल्याण विभाग के तरफ से एक बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति देखने को मिली। धामी जी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस और बलिदान को नमन् किया।
आपको बता दें कि यह कार्यक्रम देहरादून के गाँधी पार्क में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने सभी शहीदों की परिवारजनों और नारियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर धामी जी ने सभी देशवासियों को 26 जुलाई जैसे महत्वपूर्ण दिन का महत्व बताया और भाषण दिया। इसके साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने को कहा और कहा कि सभी देश की सेवा में सदैव उपस्थित रहें।







