उत्तराखंड में बारिश का कहर, फिर थमी चारधाम यात्रा, भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग बंद

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश रुकने का नाम नही ले रही है। इससे जन जीवन पर पूरी बुरी तरह से प्रभाव पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में बारिश के चलते प्रदेश में 100 से अधिक सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। एक बार फिर चारधाम यात्रा बाधित हो गई है, विशेष रूप से केदारनाथ मार्ग पर हालात बेहद चिंताजनक हैं।

सोमवार देर रात रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मंकटिया के पास बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे केदारनाथ यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। भारी पत्थरों और मलबे के कारण मार्ग को साफ करने में समय लग रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से फिलहाल यात्रा स्थगित करने की अपील की है।

इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने 8 जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

Kedarnath marg band

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (SDMA) के अनुसार, अब तक कहीं कोई जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिल रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं।

स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति सामान्य होने तक पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। साथ ही, केवल आधिकारिक सूचना मिलने पर ही यात्रा शुरू करें। चारधाम यात्रा से जुड़े होटल, धर्मशालाएं और परिवहन सेवाएं भी फिलहाल ठप हैं, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    देहरादून में SIR अभियान तेज, 1.33 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित

    देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन कर रहे हैं। जिले के 1882…

    Continue reading
    मसूरी में भीषण सडक हादसा

    पहाड़ों की रानी मसूरी में आज पर्यटकों की गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दिल्ली एवं हरियाणा के 4 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गयी,,, पुलिस से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देहरादून में SIR अभियान तेज, 1.33 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित

    देहरादून में SIR अभियान तेज, 1.33 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित

    मसूरी में भीषण सडक हादसा

    मसूरी में भीषण सडक हादसा

    13 जिलों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने किया सचिवालय कूच

    13 जिलों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने किया सचिवालय कूच

    समाधान दिवस में डीएम ने सुनी 194 जन शिकायते

    • By amisha
    • June 9, 2026
    • 5 views
    समाधान दिवस में डीएम ने सुनी 194 जन शिकायते

    अर्धकुंभ 2027 पर सियासी संग्राम

    • By amisha
    • June 9, 2026
    • 6 views
    अर्धकुंभ 2027 पर सियासी संग्राम

    PM मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूरे, प्रदेश भाजपा देवस्थलों में करेगी विशेष पूजा अर्चना

    • By amisha
    • June 9, 2026
    • 4 views
    PM मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूरे, प्रदेश भाजपा देवस्थलों में करेगी विशेष पूजा अर्चना