उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट

देवभूमि उत्तराखंड में मॉनसून का मिजाज अचानक बदल गया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे को बेहद संवेदनशील बताते हुए बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।

अलकनंदा और गाड़-गदेर उफान पर

श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी गाड़-गदेर भी उफान पर हैं। यमुनोत्री धाम के पड़ाव बड़कोट और गंगोत्री हाईवे पर कई जगह मलबा आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीण संपर्क मार्ग भी टूट गए हैं, जिससे गाँवों का मुख्य शहरों से संपर्क बाधित हो गया है।

गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से गंगनानी के बीच सड़क पर मलबा जमा है, जिसे हटाने का काम जारी है। लगातार बारिश से राहत एवं बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, देहरादून–हरिद्वार और पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाले कई मार्गों पर भूस्खलन के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

प्रशासन अलर्ट मोड में

राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने, राहत दलों को तैयार रखने और निचले इलाकों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदियों व गाड-गदेरों के किनारे जाने से परहेज़ करें।

  • Related Posts

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    बदलाव हमेशा बड़े अभियानों से ही शुरू हो, ऐसा जरूरी नहीं। कई बार एक छोटी-सी पहल भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इसी सोच के साथ देहरादून के…

    Continue reading
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    • By amisha
    • July 25, 2026
    • 4 views
    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 5 views
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    • By amisha
    • July 23, 2026
    • 8 views
    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां