13 जिलों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने किया सचिवालय कूच

लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चला रहे प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक सोमवार को राजधानी की सड़कों पर उतर आए। आंदोलन के पांचवें चरण में प्रदेश के 13 जिलों और 95 विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा के नेतृत्व में विशाल गर्जना रैली निकालकर सचिवालय कूच किया। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और पुलिस को ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

परेड ग्राउंड से शुरू हुई गर्जना रैली बुद्धा चौक, घंटाघर, राजपुर रोड और सेंट जोजेफ्स स्कूल चौराहे से होते हुए सचिवालय की ओर बढ़ी। आयकर भवन तिराहे पर भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर शिक्षकों को रोक दिया। इस दौरान शिक्षकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। 

बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश कर रहे शिक्षकों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद शिक्षक सड़क किनारे धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले गतिरोध और प्रदर्शन के बाद सचिवालय स्तर पर वार्ता के लिए शिक्षक प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया। वार्ता के बाद सचिव स्तर से संगठन को लिखित आश्वासन दिया गया कि जल्द ही शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के सचिवों और संगठन पदाधिकारियों की बैठक कराई जाएगी, जिसमें शिक्षकों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Related Posts

किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

बदलाव हमेशा बड़े अभियानों से ही शुरू हो, ऐसा जरूरी नहीं। कई बार एक छोटी-सी पहल भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इसी सोच के साथ देहरादून के…

Continue reading
एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

  • By amisha
  • July 25, 2026
  • 4 views
किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 5 views
एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 9 views
बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 8 views
आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

  • By amisha
  • July 23, 2026
  • 7 views
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां