नरेंद्र मोदी के आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनने पर उत्तराखंड BJP जश्न मना रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 4399 दिन का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं, जो पूरे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का पल है।
परिहार ने कहा कि पीएम मोदी जनसेवा और जनकल्याण की नीतियों के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। वही उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए उत्तराखंड के प्रमुख देवस्थलों में पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा और साथ ही गुरुद्वारों में अरदास के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी उज्ज्वल, सुखमय और दीर्घ जीवन की कामना कर रहे हैं, ताकि उनके नेतृत्व में देश का विकास क्रम निरंतर आगे बढ़ता रहे।





