हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है, अल्मोड़ा में जनसभा के दौरान ठुकराल ने कहा कि आगामी अर्धकुंभ में सत्ता पाने के लिए भाजपा सरकार अप्रिय घटना करवा सकती है साथ ही यूपी-उत्तराखंड की सत्ता के लिए दस-बीस हिंदू मर भी जाएं तो भाजपा सरकार को फर्क नहीं पड़ता है।
वही हरिद्वार अर्धकुंभ को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि कुंभ केवल आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और सनातन का प्रतीक है। उन्होने कहा कि सरकार पूरी सक्रियता और तन्मयता से सभी व्यवस्थाएं जुटा रही है ताकि देश-विदेश से तीर्थयात्री गंगा स्नान कर पुण्य लाभ लें।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि कांग्रेस हर बार ऐसे आयोजनों पर कटाक्ष करती है। राजकुमार ठुकराल पर निशाना साधते हुए बोले कि टिकट न मिलने पर वो BJP छोड़ कांग्रेस में गए, BJP में रहते उनके शब्द सही थे या कांग्रेस में जाने के बाद ये ठुकराल खुद बता पाएंगे.





