मुख्यमंत्री धामी ने किया मीडिया संवाद

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की मौजूदगी में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर यह संवाद रखा गया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों पर आधारित संक्षिप्त प्रदर्शनी भी दिखाई गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने लगातार 12 वर्ष कार्य कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 2014 से पहले वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति बदहाल थी, अब भारत आत्मविश्वास से भरा है। कांग्रेस के समय योजनाएं कागजों पर थीं, अब काम धरातल पर हो रहे हैं। कांग्रेस ने गरीबी हटाने की जगह गरीब हटाए, जबकि मोदी सरकार ने 12 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। धामी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति तुष्टिकरण की है, भाजपा की संतुष्टिकरण की। 41 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ को पक्के मकान, 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। आयुष्मान से 5 लाख तक का इलाज, जनधन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत से बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 3 लाख करोड़ से अधिक योजनाएं संचालित हैं। केदारनाथ-बद्रीनाथ का पुनर्विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना, होमस्टे से रिवर्स पलायन हो रहा है। चारधाम यात्रा में अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। माना गांव की महिलाएं लखपति दीदी बनीं। आदि कैलाश में अब 50 दिनों में 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राम मंदिर, तीन तलाक, धारा 370, CAA, डिजिटल इंडिया, चंद्रयान, ऑपरेशन सिंदूर जैसे काम मोदी के मार्गदर्शन में हुए। सीएम ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

  • Related Posts

    कैंची धाम स्थापना दिवस पर ख़ास प्रबंध, आश्रम तक लाने के लिए लगाई गईं शटल बस

    नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह से ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की लंबी…

    Continue reading
    सीएम धामी का खटीमा दौरा: बग्गा 54 में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय खटीमा प्रवास के तहत आज बग्गा 54 गांव पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से सीधा संवाद किया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैंची धाम स्थापना दिवस पर ख़ास प्रबंध, आश्रम तक लाने के लिए लगाई गईं शटल बस

    • By amisha
    • June 15, 2026
    • 2 views
    कैंची धाम स्थापना दिवस पर ख़ास प्रबंध, आश्रम तक लाने के लिए लगाई गईं शटल बस

    सीएम धामी का खटीमा दौरा: बग्गा 54 में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    • By amisha
    • June 14, 2026
    • 3 views
    सीएम धामी का खटीमा दौरा: बग्गा 54 में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    बैरागीवाला कांड में बड़ा एक्शन, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

    • By amisha
    • June 14, 2026
    • 4 views
    बैरागीवाला कांड में बड़ा एक्शन, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IMA पासिंग आउट परेड में बढ़ाया कैडेट्स का हौसला

    • By amisha
    • June 13, 2026
    • 5 views
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IMA पासिंग आउट परेड में बढ़ाया कैडेट्स का हौसला

    मुख्यमंत्री धामी ने किया मीडिया संवाद

    • By amisha
    • June 12, 2026
    • 5 views
    मुख्यमंत्री धामी ने किया मीडिया संवाद

    अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त

    • By amisha
    • June 11, 2026
    • 7 views
    अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त