STF को बड़ी सफलता, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड STF ने उधमसिंहनगर के गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन को कथित राष्ट्रविरोधी और कट्टरपंथी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और सिग्नल के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा था। मोबाइल फोन की जांच में जिहाद, शहादत और राष्ट्रविरोधी सामग्री से जुड़े कई समूह व चैट मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय और ट्रांस-बॉर्डर कट्टरपंथी तत्वों से संभावित संपर्क, हथियारों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण और आवाजाही से संबंधित संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है। पूछताछ के आधार पर देर रात चलाए गए सर्च अभियान में एक इंग्लिश पिस्तौल, पांच कारतूस, चार डेटोनेटर और दो एके-47 के कारतूस बरामद किए गए। एसटीएफ का दावा है कि आरोपी के संपर्क उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से भी थे और पाकिस्तान से जुड़े एक हैंडलर द्वारा मलेशिया के माध्यम से नेटवर्क संचालित किए जाने की आशंका की जांच की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 152, 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(F) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की तलाश में उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी जा रही है।

  • Related Posts

    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। महानगर कार्यकारिणी सदस्य अमनदीप सिंह बत्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी…

    Continue reading
    SGRRU फायरिंग मामला: चंद घंटों में पुलिस ने कार सहित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र, SGRRU में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आज दोपहर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    Gin Rummy Plus Online Game

    • By
    • August 20, 2026
    • 27 views

    Slot Super Sticky Piggy By Booongo Demo Free Play

    • By
    • August 20, 2026
    • 20 views

    Free Online Keno Machines Canada

    • By
    • August 20, 2026
    • 19 views

    Best Realistic Games Casino Sites

    • By
    • August 20, 2026
    • 23 views

    Benidorm Casino 100 Free Spins Bonus 2026

    • By
    • August 20, 2026
    • 27 views