कैबिनेट के 10 प्रस्तावों पर मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में जनहित, शिक्षा, पर्यटन, वित्त और प्रशासन से जुड़े कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सरकार ने कई अहम फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट ने पिथौरागढ़ में नन्ही परी संस्थान के लिए भूमि आवंटन, तकनीकी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण, उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग संशोधन नियमावली-2026, पीएम पोषण योजना के तहत अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से स्कूली बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने जैसे प्रस्तावों को स्वीकृति दी।

इसके अलावा सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ, कुंभ मेले के ऑडिट के लिए नए पदों का सृजन, वित्त विभाग में पदोन्नति नियमावली में संशोधन, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ को मजबूत करने, बापूग्राम भूमि मामले पर समिति गठन और वर्ष 2027-28 से मदरसा बोर्ड के बजट की मद समाप्त करने का भी फैसला लिया गया।

बाइट: बंशीधर तिवारी, अपर सचिव, मुख्यमंत्री

  • Related Posts

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    बदलाव हमेशा बड़े अभियानों से ही शुरू हो, ऐसा जरूरी नहीं। कई बार एक छोटी-सी पहल भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इसी सोच के साथ देहरादून के…

    Continue reading
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    • By amisha
    • July 25, 2026
    • 4 views
    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 5 views
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 8 views
    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    • By amisha
    • July 23, 2026
    • 7 views
    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां