कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी के. सी. वेणुगोपाल के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश की सियासत गर्माने लगी है। जहां कांग्रेस इस दौरे को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देख रही है, वहीं भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं का दौरा करना अच्छी बात है, लेकिन कांग्रेस का पिछला अनुभव उत्तराखंड में बेहतर नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले जब कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी राज्य में आए थे, तब पार्टी के भीतर कई तरह के विवाद और असंतोष सामने आए थे। भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस में गुटबाजी और अराजकता की स्थिति लगातार दिखाई देती रही है। उन्होंने कहा कि अब के. सी. वेणुगोपाल के दौरे से कांग्रेस को कितना लाभ मिलता है और पार्टी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन को किस तरह अमल में लाते हैं, यह आने वाले समय में साफ हो जाएगा।
बाइट: दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री, भाजपा







