लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राहुल गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम “छात्रों की गुंज” में हिस्सा लेंगे, जहां वे छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, युवाओं के भविष्य और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
राहुल गांधी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए हैं और पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती की गई है। संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग और वाहन संचालन की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
जिला प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बाइट- डॉ आशीष चौहान,जिलाधिकारी देहरादून







