देहरादून में 608 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सहारनपुर से यह खेप खरीदकर देहरादून लाया था और छात्रों, नशे के आदी लोगों व स्थानीय पैडलरों को बेचने की तैयारी में था।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायपुर थाना पुलिस 19 जुलाई को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू शाह, निवासी हरिद्वार रोड, पटेलनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह खेप सहारनपुर से खरीदकर लाया था और इसे छात्रों, नशे के आदी लोगों तथा अन्य पैडलरों को बेचकर अवैध मुनाफा कमाना चाहता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही अब इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बाइट- जया बलूनी, SP देहात

  • Related Posts

    उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सार्वजनिक सनातन पार्टी, बीजेपी के हिंदुत्व पर उठाए सवाल

    उत्तराखंड की राजनीति में एक नई पार्टी के रूप में सार्वजनिक सनातन पार्टी के उभरने का दावा किया गया है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते…

    Continue reading
    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। महानगर कार्यकारिणी सदस्य अमनदीप सिंह बत्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    De Paris Casino No Deposit Bonus 100 Free Spins

    • By
    • November 6, 2026
    • 34 views

    Slots No Deposit Canada Real Money Canada

    • By
    • November 6, 2026
    • 29 views

    Best Ireland Bingo Sites Online

    • By
    • November 6, 2026
    • 15 views

    Pay By Mobile Slots Sites

    • By
    • November 6, 2026
    • 12 views

    Best Rng Online Casinos

    • By
    • November 6, 2026
    • 9 views

    Blackjack Switch Android App

    • By
    • November 6, 2026
    • 13 views