उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में दिल्ली दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड के विकास के सम्बन्ध में चर्चा की। दिल्ली `से देहरादून वापिसी के बाद धामी मीडिया से मुखातिब हुई। मीडिया में उन्होंने उत्तराखंड राज्य के विकास में सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी देवभूमि से भली भाँती रूबरू हैं। उनके तन और मन में देववभूमि बस्ती है। उनके द्वारा हमारे राज्य में कई साड़ी योजनाएं शुरू हुई। मोदी ने वर्तमान में कावड़ यात्रा, चार धाम, आदि कैलाश, और कैलाश मानसरोवर यात्रा के साथ-साथ अगले साल होने वाली नंदा देवी यात्रा और कुम्भ का मार्गदर्शन लिया है। इन सभी यात्राओं को तेज़ी से आगे बढ़ाया जायेगा और इन्हें उत्तराखंड के इतिहास में लिखा जाएगा।







