सावन का महीना शिव शंकर को अति प्रिय होता है। वैसे तो सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो गए थे, लेकिन उत्तराखंड वासियों का सावन का पहला सोमवार आज है। आज के दिन भक्त व्रत रख कर अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। ब्रह्ममुहूर्त के समय से ही अनेक मंदिरों में भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे। जलाभिषेक देर शाम तक चलेगा।
आपको बता दें कि सावन का आरंभ 11 जुलाई 2025 से हुआ था। हिंदी पंचाग में चंद्र मास के अनुसार कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा की पहली तिथि से ही सावन का शुरू होना माना जाता है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो आज यानी 21 जुलाई से उत्तराखंड वासियों के सावन का पहले सोमवार की शुरुआत हुई है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड यानि गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में कत्युर पंचाग के मुताबिक आज से सावन के सोमवारों की शुरुआत की गई है। उत्तराखंड क्षेत्रों में सावन का आरंभ पूर्णिमा के अगले दिन से किया जाता है। सरल भाषा में बताएं तो श्रावण शुक्ल पक्ष से सावन की शुरुआत की जाती है।







