Uttarakhand: आओ मिलकर योग करें, आयुष विभाग की योग नीति के लिए एसओपी बनानेकी तयारी

उत्तराखंड सरकार जल्द ही योग नीति के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया यानि एसओपी की तयारी करेगी। यह प्रक्रिया योग व वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है। आयुष विभाग ने इस नीति को आगे बढ़ाने के लिए नियम बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आपको जानकर खुशी होगी कि प्रदेश सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को योग व वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए योग नीति को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही आयुष विभाग इस नीति के लिए गाइडलाइन का डेमो भी बना कर तैयार कर रहा है।

आपको बता दें कि इस नीति में योग व वेलनेस केंद्र बनाने हेतु पहाड़ी क्षेत्रों में 50 प्रतिशत या 20 लाख और मैदानी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत या 10 लाख रुपए की मांग की है। प्रदेश के होमस्टे को भी योग केंद्र बनाया जा सकता है। इसके साथ ही योग हब के लिए जागेश्वर, टिहरी झील, मुक्तेश्वर, व्यास घाटी, कोलीढेक झील को विकसित किया जाएगा। इस नीति में सभी योग केंद्रों का पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिसके लिए ऑनलाइन योग का प्लेटफॉर्म भी तैयार किया जा रहा है।

Uttarakhand Yog Neeti

जानकारी के अनुसार, इस नीति में, योग, विलनेस, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा में शोध को बढ़ावा देने हेतु 10 लाख तक इस परियोजना को अनुदान देने का प्रावधान रखा गया है। सभी विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य संगठन,NGO, अनुसंधान व आयुर्वेद संस्थान को शोध के लिए अनुदान का लाभ दिए जाने का दावा है। इसके साथ ही देवभूमि में चल रहे होमस्टे, रिज़ॉर्ट, विद्यालय, कॉलेज में बनाये जाने वाले योग केंद्रों में रखे गए योग अनुदेशकों के लिए सरकार द्वारा 250 रुपए प्रति सत्र दिया जाएगा।

आयुष विभाग सचिव दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि उत्तराखंड में योग नीति को सुचारु रूप से लागू किया जाएगा। इसे लिए गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इस नीति का उद्देश्य है कि हमारा प्रदेश जल्द ही वैश्विक योग वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो और सभी को हेल्थी लाइफ मिले।

  • Related Posts

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    बदलाव हमेशा बड़े अभियानों से ही शुरू हो, ऐसा जरूरी नहीं। कई बार एक छोटी-सी पहल भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इसी सोच के साथ देहरादून के…

    Continue reading
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    • By amisha
    • July 25, 2026
    • 4 views
    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 5 views
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    • By amisha
    • July 23, 2026
    • 8 views
    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां