जसपुर खंड विकास कार्यालय के अंतर्गत क्षेत्र में वाटर कूलर लगाए जाने की एवज में जसपुर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी जेई विवेक कुमार ने ने सरफराज ठेकेदार से भुगतान की एवज में बीस हजार रुपए की मांग साथ ही ग्राम विकास अधिकारी दीपक सागर ने इनाम बतौर 12000 /रुपए की मांग कर रहे थे जिसपर सरफराज अहमद ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी को शिकायत दर्ज कराई जिसपर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर निदेशक डॉ0 बी0 मुरुगेशन द्वारा टैप टीम ने निर्देशन में ट्रैप किया गया जिसमें आज कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों कुंडा काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया मुकदमें में अन्य फरार अभियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम विवेचना कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।








