प्रेमनगर आपदा प्रभावित पुल 10 दिन में होगा चालू, बरसात से पहले आमजन के लिए खोला जाएगा

देहरादून में पिछले वर्ष मानसून के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में आई आपदा में हाईवे का पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से लोग नदी में बनाए गए अस्थायी मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मौके पर पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सतपाल महाराज ने बताया कि पुल के सुरक्षात्मक और पुनर्निर्माण कार्य पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत आ रही है और लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि बादल फटने की घटना में पुल का एक पिलर तिरछा हो गया था, जिसे हटाकर नया पिलर बनाया गया है और पूरे पुल को उस पर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुराने पुल और उसके पिलरों का दोबारा उपयोग कर परियोजना की लागत को कम किया गया है। मंत्री ने कहा कि पुल अगले 10 दिनों के भीतर चालू कर दिया जाएगा और बरसात से पहले आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

इसके साथ ही नदी के दोनों किनारों पर आरसीसी दीवार का निर्माण और पुल के अन्य तीन पिलरों का सुरक्षात्मक कार्य भी कराया जा रहा है। सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी और सुरक्षित ढांचा तैयार करना है, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है और सभी श्रद्धालुओं से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की, ताकि यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

Related Posts

किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

बदलाव हमेशा बड़े अभियानों से ही शुरू हो, ऐसा जरूरी नहीं। कई बार एक छोटी-सी पहल भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इसी सोच के साथ देहरादून के…

Continue reading
एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

  • By amisha
  • July 25, 2026
  • 4 views
किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 5 views
एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 9 views
बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 8 views
आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

  • By amisha
  • July 23, 2026
  • 7 views
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां