देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला मामले में अब प्रशासन और सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी, जबकि प्रशासन ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि प्रशासन का बुलडोजर आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई करता नजर आ रहा है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं उत्तराखंड सरकार भी मामले को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण और अन्य पहलुओं की जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस और प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि मामले के आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।






