सीएम धामी के 5 साल पूरे होने पर सियासी घमासान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार पांच साल का कार्यकाल पूरा होने की ओर बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस ने धामी सरकार के करीब साढ़े नौ साल के भाजपा शासन को विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताते हुए चुनावी वादों का हिसाब मांगा है।

वहीं भाजपा ने धामी सरकार के फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्ष के आरोपों को निराधार करार दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड “नील बट्टे सन्नाटा” है। उनका कहना है कि भाजपा अपनी उपलब्धियां बताने के बजाय सिर्फ कांग्रेस को कोसने में लगी हुई है।

कांग्रेस ने सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज, बुजुर्गों को 5000 रुपये पेंशन और युवाओं को रोजगार देने जैसे वादे अब तक पूरे नहीं हुए। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड, नीट परीक्षा पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। कांग्रेस का दावा है कि जनता भाजपा की हकीकत समझ चुकी है और 2027 में इसका जवाब देगी।

वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त धर्मांतरण कानून, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा जैसी उपलब्धियों को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

भाजपा का कहना है कि विकास के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के आसपास भी नहीं है और जनता धामी सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। ऐसे में मुख्यमंत्री के पांच साल पूरे होने से पहले दोनों प्रमुख दलों के बीच सियासी जुबानी जंग और तेज होती दिखाई दे रही है।

  • Related Posts

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    जिले को एचआईवी/एड्स मुक्त बनाने के संकल्प के साथ प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम, जांच और उपचार व्यवस्था को और अधिक व्यापक व प्रभावी बनाने का निर्णय लिया हैं। बुधवार…

    Continue reading
    4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर

    उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय विशेष वृहद जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    • By amisha
    • July 25, 2026
    • 4 views
    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 5 views
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    • By amisha
    • July 23, 2026
    • 8 views
    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां