कैंची धाम स्थापना दिवस पर ख़ास प्रबंध, आश्रम तक लाने के लिए लगाई गईं शटल बस

नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह से ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर के बाहर देखने को मिल रही हैं. प्रशासन के अनुसार, अभी तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में भक्त अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

मंदिर परिसर से लगभग दो किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है. श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है. वहीं, मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल के साथ-साथ पैरामिलिट्री के जवान भी तैनात किए गए हैं.

आश्रम तक लाने के लिए शटल बस लगाई गईं

बाबा नीम करोली कैंची धाम में श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं को आश्रम तक लाने के लिए शटल बस लगाई गई है. नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, भवाली, काठगोदाम और खैरना से शटल सर्विस लगाई गई है. हर साल 15 जून को आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जाता है. स्थापना दिवस के दिन आश्रम में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.

  • Related Posts

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    बदलाव हमेशा बड़े अभियानों से ही शुरू हो, ऐसा जरूरी नहीं। कई बार एक छोटी-सी पहल भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इसी सोच के साथ देहरादून के…

    Continue reading
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    • By amisha
    • July 25, 2026
    • 4 views
    किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 5 views
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    • By amisha
    • July 24, 2026
    • 9 views
    आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    • By amisha
    • July 23, 2026
    • 8 views
    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां