मसूरी के कियाना होमस्टे में महिला की रहस्यमय मृत्यु, प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

मसूरी क्षेत्र अंतर्गत कियाना होमस्टे में 15 जून 2026 को श्रीमती फरपुड़ी राधा गायत्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मृत्यु के प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। प्रकरण के संबंध में कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या-19/26, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण प्रकाश में नहीं आने के कारण प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए जिलाधिकारी देहरादून द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी देहरादून के 06 जुलाई 2026 के अनुपालन में उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद को प्रकरण का जांच अधिकारी नामित किया गया है।

उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी द्वारा जारी सूचना के अनुसार उक्त घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी, तथ्य अथवा साक्ष्य उपलब्ध हो तो वह स्वयं उपस्थित होकर अथवा लिखित साक्ष्य के माध्यम से 17 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी के न्यायालय/कार्यालय, देहरादून में अपना पक्ष एवं साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Mysterious death at Kiyana Homestay

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जांच प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी तथा प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    SGRRU फायरिंग मामला: चंद घंटों में पुलिस ने कार सहित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र, SGRRU में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आज दोपहर…

    Continue reading
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    Gin Rummy Plus Online Game

    • By
    • August 20, 2026
    • 27 views

    Slot Super Sticky Piggy By Booongo Demo Free Play

    • By
    • August 20, 2026
    • 20 views

    Free Online Keno Machines Canada

    • By
    • August 20, 2026
    • 19 views

    Best Realistic Games Casino Sites

    • By
    • August 20, 2026
    • 23 views

    Benidorm Casino 100 Free Spins Bonus 2026

    • By
    • August 20, 2026
    • 27 views