2027 चुनाव की तैयारी डेढ़ साल पहले ही शुरू कर चुका है UKD – सुरेन्द्र कुकरेती

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (UKD) ने रविवार को देहरादून के बालावाला में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर “UKD Vision 2027” जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आगामी विधानसभा चुनाव, राज्य के समसामयिक मुद्दों और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई।

केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने करीब डेढ़ साल पहले ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभियान शुरू कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि राज्यभर में पार्टी के प्रति लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है और आमजन एक बार फिर राज्य निर्माण आंदोलन से जुड़े दल के साथ जुड़ रहे हैं।

उन्होंने इसे उत्तराखंड के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार उनके बीच जाएगी।कार्यक्रम के आयोजक संजय चौधरी ने बताया कि Vision 2027 अभियान के तहत डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों से जनसंवाद की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें अपने विजन से जोड़ना है, ताकि वर्ष 2027 के चुनाव में एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत किया जा सके।

Related Posts

किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

बदलाव हमेशा बड़े अभियानों से ही शुरू हो, ऐसा जरूरी नहीं। कई बार एक छोटी-सी पहल भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इसी सोच के साथ देहरादून के…

Continue reading
एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

  • By amisha
  • July 25, 2026
  • 4 views
किचन से गाय तक: एक अनोखी पहल, जो स्वच्छता, पर्यावरण और गौ सेवा को जोड़ रही एक नई सोच

एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 5 views
एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 9 views
बल्लारी–गुंटकल रेलखंड को मिलेगा नया विस्तार, केंद्र सरकार ने 1,264 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

  • By amisha
  • July 24, 2026
  • 9 views
आस्था संग विकास, लच्छेश्वर शिव मंदिर में 3 नए शेड का शिलान्यास

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

  • By amisha
  • July 23, 2026
  • 8 views
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां