वरिष्ठ अधिकारी बनने का सपना टूटा तो बन गया फर्जी IPS, पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार

देहरादून में एसएसपी अजय सिंह की सटीक रणनीति के तहत राजपुर पुलिस ने खुद को फर्जी आईपीएस अधिकारी, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, RAW, CBI, NIA और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का अफसर बताकर लोगों से ठगी करने वाले 35 वर्षीय यशोवर्धन को मसूरी रोड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटा यशोवर्धन बचपन से आईएएस-आईपीएस बनने का सपना देखता था, लेकिन यूपीएससी में असफल रहने के बाद उसने फर्जी पहचान बनाकर लोगों को झांसे में लेना शुरू कर दिया। वह नौकरी दिलाने, बड़े अधिकारियों से काम कराने और प्रभाव दिखाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करता था। अब तक दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक पीड़ित से कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये और दूसरी पीड़िता से रक्षा मंत्रालय में डेटा साइंस कंसल्टेंट की नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 60 हजार रुपये की ठगी का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 फर्जी आईडी कार्ड, 8 फर्जी विजिटिंग कार्ड, पुलिस और सेना की 25 लोगो, सेना की 3 जोड़ी वर्दियां, 3 फर्जी रिबन, एक वायरलेस सेट और एक लैपटॉप बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि फर्जी आईडी, वर्दी और रौब का इस्तेमाल कर वह वर्षों से लोगों को अपना शिकार बना रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी है।

बाइट – प्रमोद कुमार SP सिटी देहरादून

  • Related Posts

    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। महानगर कार्यकारिणी सदस्य अमनदीप सिंह बत्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी…

    Continue reading
    एसएसपी देहरादून का सख्त संदेश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, थाना प्रभारियों को चेतावनी

    देहरादून, 24 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस ने नहीं लगाया मरहम, आरोपियों को दिया राजनीतिक संरक्षण

    Gin Rummy Plus Online Game

    • By
    • August 20, 2026
    • 27 views

    Slot Super Sticky Piggy By Booongo Demo Free Play

    • By
    • August 20, 2026
    • 20 views

    Free Online Keno Machines Canada

    • By
    • August 20, 2026
    • 19 views

    Best Realistic Games Casino Sites

    • By
    • August 20, 2026
    • 23 views

    Benidorm Casino 100 Free Spins Bonus 2026

    • By
    • August 20, 2026
    • 27 views